Atal Satya – Hindi News
Hindi News / देश

Railway News: त्योहारों पर यात्रियों को राहत, आगरा कैंट से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; जयपुर-जोधपुर का सफर होगा आसान

Article Top Ad

अक्तूबर और नवंबर में आने वाले प्रमुख त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन त्योहार स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को जयपुर, जोधपुर और प्रयागराज की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

आगरा रेल मंडल के अनुसार, आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

1 अक्टूबर से चलेगी सूबेदारगंज-भगत की कोठी स्पेशल

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 04193 सूबेदारगंज-भगत की कोठी स्पेशल का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

ट्रेन सूबेदारगंज से शाम 7:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:35 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यहां 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 4:50 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

आगरा कैंट के बाद ट्रेन मथुरा, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड और गोटन होते हुए जोधपुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन भगत की कोठी जाएगी।

त्योहारों के दौरान जयपुर और जोधपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad