Atal Satya – Hindi News
Hindi News / देश

यूपी में बारिश से नुकसान पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश

Article Top Ad

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में उतरकर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लें और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने अति वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन कराने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का आंकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखने और राहत-सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन को स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad