Atal Satya – Hindi News
Hindi News / राजनीतिक

CM विजय पर बरसे एमके स्टालिन, बोले- विधानसभा को फिल्म सेट समझकर बोल रहे ‘पंच डायलॉग’

Article Top Ad

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर हैं। राज्य के मुख्य विपक्षी दल डीएमके के नेता एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री के ऊपर सदन को फिल्म सेट समझने का आरोप लगाया। उन्होंने अभिनेता से नेता बने विजय पर तंज कसा कि वह विधानसभा को फिल्म के सेट की तरफ इस्तेमाल कर रहे हैं और केवल ‘पंच डायलॉग’ बोलने पर ध्यान दे रहे हैं।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक डीएमके की कार्यकारी बैठक को संबोधित करते हुए स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया टीवीके सरकार डीएमके के दौर में शुरू की गई योजनाओं का नाम बदलने का काम कर रही है। स्टालिन ने कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री अभी केवल हमारे दौर में शुरू की गई योजनाओं का नाम बदलने में व्यस्त हैं। उन्होंने विधानसभा को सिनेमा सेट समझ लिया है। पंच डायलॉग बोल रहे हैं।” स्टालिन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जहां तक डीएमके की बात है, तो वह चाहें चुनाव हारें या फिर जीतें… वह जनता के रोजमर्रा के जीवन से गहराई से जुड़े हुए हैं।

उदयनिधि स्टालिन ने भी लगाया था विजय पर डायलॉगबाजी का आरोप
बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब थलपति विजय के ऊपर विधानसभा में डायलॉग मारने का आरोप लगा है। इससे पहले विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष उदयानिधि स्टालिन ने विजय को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनके पास सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। इस तरह से डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए। दरअसल, मुख्यमंत्री विजय ने कहा था कि वह जल्दी ही डीएमके सरकार से जुड़ी भ्रष्टाचार की सरकारी फाइलों को सार्वजनिक करने वाले हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad