Atal Satya – Hindi News
Hindi News / देश

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव

Article Top Ad

देश के चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई। शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र में एक चाय के खोखे के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में रहकर चाय बेचने का काम कर रहा था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

निठारी कांड में रहा था आरोपी

सुरेंद्र कोली का नाम नोएडा के चर्चित निठारी कांड से जुड़ा रहा है। इस मामले में वह लंबे समय तक जेल में रहा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से जुड़े मामलों में कोली को बरी कर दिया था।

शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र में चाय के खोखे के अंदर उसका शव मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि मौत की परिस्थितियों की पुष्टि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही होगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad