Atal Satya – Hindi News
Hindi News / देश / मध्य प्रदेश

इंदौर में 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी, विधानसभा स्तर पर होगा लाइव प्रसारण

Article Top Ad

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह अभियान का पांचवां कार्यक्रम है।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, कार्यक्रम के लिए अब तक 13 लाख से अधिक पंजीयन हो चुके हैं और अगले चरण में इस संख्या को 20 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

विधानसभा स्तर पर दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अब केवल संगठनात्मक विकासखंडों तक सीमित नहीं रहेगा। इसे विधानसभा स्तर पर भी प्रसारित करने की तैयारी की जा रही है।

इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को ऐसे स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं, जहां कम से कम 1,000 युवाओं के बैठने की व्यवस्था हो सके। चयनित स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर इंदौर में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

युवाओं से संवाद पर फोकस

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद को प्रमुखता दी जा रही है। राहुल गांधी इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में इस अभियान के तहत छात्रों से संवाद कर चुके हैं। इंदौर इसका पांचवां पड़ाव है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad