Atal Satya – Hindi News
Hindi News / देश

कानपुर में बड़ा विमान हादसा, गंगा बैराज के पास ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश; दो पायलटों की मौत

Article Top Ad

यूपी के कानपुर में गुरुवार को ट्रेनि‍ंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. गंगा बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इसकी पुष्टि की है. कम‍िश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्‍ट्रक्‍टर सच‍िन भाट‍िया और ट्रेनी पायलट अभि‍षेक पुजारी थे.  सच‍िन गुजरात के रहने वाले थे और अभि‍षेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है.  उन्‍होंने बताया क‍ि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई. कम‍िश्नन ने बताया क‍ि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी।

इलाके में हड़कंप, ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई 

बता दें, आसमान से विमान के गिरने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और नवाबगंज थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए घायल इंस्‍ट्रक्‍टर और ट्रेनी पायलट को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया. हालांक‍ि, दोनों को ही मृत घोषि‍त कर द‍िया गया. व‍िमान हादसे बाद इसके कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें व‍िमान पूरी तरह से चकनाचूर नजर आया. वीड‍ियो में कॉकपिट के पास फंसा हुआ एक पायलट नजर आ रहा है. विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर पड़ी हुई है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad