Atal Satya – Hindi News
Hindi News / देश

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बाबा महाकाल की भक्ति में दिखे लीन

Article Top Ad

विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बाबा महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का पूजन-दर्शन किया।

नंदी हॉल में बैठकर की शिव आराधना

भस्म आरती के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन नंदी हॉल में श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भगवान शिव की आराधना करते नजर आए। उन्होंने पूरे समय हाथ जोड़कर बाबा महाकाल का ध्यान किया और शिव मंत्रों एवं महाकाल के जयघोष में शामिल रहे।

भक्ति के रंग में रंगे नजर आए दोनों नेता

आरती के दौरान मंदिर परिसर में गूंज रहे शिव स्तुति और मंत्रोच्चार के बीच नितिन नबीन ने श्रद्धालुओं के साथ तालियां बजाकर भक्ति में सहभागिता की। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी इस दौरान पूजा-अर्चना और आरती में शामिल रहे। दोनों नेताओं ने बाबा महाकाल से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र मानी जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad