Atal Satya – Hindi News
Hindi News / देश

दो करोड़ में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 33वें दिन कमाए 11 करोड़

Article Top Ad

प्रसिद्ध भक्ति फिल्म जय संतोषी मां साल 1975 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी, उसके बाद अब फिल्म हनुमान अंश ने इतिहास रच दिया है। ज्ञात हो कि उस दौर में फिल्म जय संतोषी मां सिनेमाघरों के अलावा हर घर में देखा गया था। उसके बाद अब फिल्म हनुमान अंश को भी उसी तरह हर व्यक्ति देखने के उत्सुक नजर आ रहा है। दरअसल फिल्म हनुमान अंश की सादगी और पारिवारिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह रखा है। गायक सुनील लौधी के सुपरहिट गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई…Ó इन दिनों लोगों की जुबान पर है।
गौरतलब है कि दो करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘हनुमान अंशÓ की देश-विदेश में जमकर चर्चा हो रही है। फिल्म 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है और सिनेमाघरों में इसके शो हाउसफुल चल रहे हैं। टिकट के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
– गायक लौधी की चारों तरफ चर्चा
फिल्म के सुपरहिट गीत के गायक सुनील लौधी भी चर्चा में हैं। उनकी आवाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी लौधी का सम्मान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपये देने के साथ आंखों का इलाज कराने का आश्वासन दिया है।
– 33वें दिन फिल्म का कलेक्शन 11 करोड़
फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन मंगलवार को 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी एक दिन में कमाई करीब 10 प्रतिशत बढ़ी। ‘हनुमान अंशÓ 33वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गई है।
– डॉक्टर से फिल्म निर्देशक बने विशाल
42 वर्षीय विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्मों में आने से पहले वे डॉक्टर थे। यह उनके निर्देशन की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2012 में ‘वॉर्निंगÓ निर्देशित की थी। वे टीवी सीरीज और फिल्मों के संवाद लेखक के रूप में भी काम कर चुके हैं।
– नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित
‘हनुमान अंशÓ नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित है। देश-दुनिया में उनके लाखों भक्त हैं और कैंची धाम में हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। फिल्म की सादगी और पारिवारिक प्रस्तुति दर्शकों को पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के वीडियो तेजी से वायरल हैं। कई दृश्यों की तुलना नीम करोली बाबा के वास्तविक वीडियो से की जा रही है।
– इनका कहना है
बहुत दिव्य फिल्म है, भक्ति की शक्ति क्या होती है। इसका अनुभव फिल्म हनुमान अंश देखने के बाद पुन: सिद्ध हो गया। प्रत्येक परिवार और बच्चों को यह फिल्म एक बार अवश्य देखना चाहिए।
पंडित विष्णु राजौरिया, धर्माधिकारी
अध्यक्ष परशुराम कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश शासन

Article Inline Ad
Article Bottom Ad