दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, जबकि राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
हादसे के बाद मकान मालिक हरिराम बंसल फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने 10 विशेष टीमें गठित कर दिल्ली, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए LG तरनजीत सिंह संधू ने हाईलेवल बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, DDA, MCD और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अवैध निर्माण, जर्जर इमारतों और प्रशासनिक लापरवाही पर चर्चा होने की संभावना है।
वहीं, मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिस पर आज तत्काल सुनवाई होने की बात कही गई है।